
सेवा का कार्य जन आंदोलन बनकर समाज के लिए बन जाती है प्रेरणा -:पं. राजेश शर्मा
धमतरी। समाज में सेवा परमो धर्म का संस्कार आज भी जीवित है जिसका साक्षात एवं जीता जागता उदाहरण तुलसीराम जैसा युवक है।यही प्रेरणा को लेकर कुरूद ब्लाक के ग्राम चर्रा,उम्र 35 वर्ष का नवयुवक तुलसीराम साहू आज से एक माह पूर्व नशा मुक्ति जैसे समाज सुधार के उद्देश्य को लेकर साइकिल की यात्रा प्रारंभ करते हुए लोगों को नशा मुक्ति से जोड़ने का महान बीड़ा उठाया था।जिसके वापस होने पर शहर के अर्जुनी मोड पर धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा स्वागत व सम्मान करते हुए इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के सारे वर्ग में हमेशा उनके कार्य के प्रेरणास्रोत बनी रहे।एवं नशा मुक्ति का अलख जागते रहेगी।


