शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त; नाबालिग को वाहन देने पर पालक के खिलाफ कार्रवाई

यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की वैधानिक कार्रवाई

धमतरी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।एसपी के निर्देशन तथा डीएसपी यातायात रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, वाहन चालक पर कार्रवाई

अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले दो चालकों को पकड़ा गया। वहीं, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जब्त किया गया।

नाबालिग को वाहन देने पर पालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

इसके अलावा, वाहन चलाते मिले एक नाबालिग के पालक को मौके पर बुलाकर समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष वाहन चेकिंग अभियान जारी

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। नाबालिगों को वाहन न दें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *