भंडारवाड़ी के जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान के लिए धमतरी पुलिस ने की अपील

40 से 45 वर्षीय पुरुष का शव 16 अप्रैल को हुआ था बरामद, हुलिया और पहनावे के आधार पर पहचान में आमजन से मांगा सहयोग

धमतरी। थाना दुगली क्षेत्र के ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में 16 अप्रैल को मिले अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।अतःपुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

भंडारवाड़ी जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान अब तक नहीं

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष, कद करीब 5 फीट 3 इंच, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। उसका चेहरा लंबा, दांत बाहर की ओर दिखाई देने वाले तथा बाल अधपके थे। मृतक ने काले-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहन रखा था।

हुलिया और पहनावे के आधार पर पहचान करने की अपील

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि इस हुलिए एवं पहनावे के आधार पर मृतक की पहचान करने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संपर्क सूत्र

  • थाना प्रभारी, दुगली : 94791-91327
  • पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी : 9479192299
  • फोन : 07722-231344
  • अज्ञात मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने धमतरी पुलिस की पहल

धमतरी पुलिस ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *