
तीन दिनों में कुल 16 आबकारी एक्ट के प्रकरणों में 18 आरोपियों पर कार्यवाही, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
धमतरी। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी कार्यवाही का परिणाम है कि दो दिन पूर्व विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 14 अलग-अलग प्रकरणों में 15 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों नीलमणी साहू,उम्र 47 वर्ष,निवासी सेमरा-बी, एवं सोमनाथ गाड़ा,उम्र 44 वर्ष, निवासी सुपेला भखारा,को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया,दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।वहीं थाना कुरूद पुलिस द्वारा रामसागर तालाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए आरोपी शुभम उर्फ पार्षद, उम्र 27वर्ष, निवासी चंडीपारा कुरुद को रंगे हाथों पकड़ा कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।


