संबलपुर बायपास में लगी भीषण आग पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पूर्व पुलिस टीम ने मोर्चा संभालकर आग को फैलने से रोका, जनहानि एवं संपत्ति नुकसान की आशंका टली

धमतरी। कल रात्रि संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई तथा सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई,फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया तथा आग फैलने से रोका गया।वहीं फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया एवं संभावित बड़ी दुर्घटना एवं व्यापक नुकसान टल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *