महानदी स्कूल में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नाटक और गीतों के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, संक्रमण से बचाव एवं उपचार की दी गई जानकारी

रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

धमतरी। विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से महानदी स्कूल में रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नाटक और गीतों से छात्राओं ने दिया एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक एवं गीतों के माध्यम से एचआईवी/एड्स के संक्रमण, बचाव और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से सही जानकारी अपनाने और समाज में संवेदनशील व्यवहार का संदेश दिया गया।

हाथ मिलाने और साथ बैठने से नहीं फैलता एचआईवी संक्रमण

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि एचआईवी संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई के साझा उपयोग तथा संक्रमित मां से बच्चे में फैल सकता है। वहीं हाथ मिलाने, साथ बैठने, भोजन साझा करने या गले मिलने से संक्रमण नहीं फैलता। वक्ताओं ने सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच और उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी।

संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं, सम्मान और सहयोग जरूरी

कार्यक्रम में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने तथा उन्हें सम्मान और सहयोग देने की अपील की गई। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *