

18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, 3,663 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य
धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक जिले के 2,398 किसानों से कुल 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
18 नवंबर के लिए किसानों को जारी किए गए 1,008 टोकन
18 नवंबर को धान विक्रय के लिए किसानों को कुल 1,008 टोकन जारी किए गए हैं,जिसके माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है।धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में तौल, अभिलेख संधारण और धान के सुरक्षित भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी भी कर रहे हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय में परेशानी न हो।
जिला प्रशासन की किसानों से अपील—टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही केंद्र पहुंचें
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे जारी टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र पहुंचें। धान साफ-सुथरा एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप रखें तथा खरीदी के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

