कांग्रेस ने गोलबाजार में चलाया ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनसंपर्क अभियान

व्यापारियों से किया जनसंवाद, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारनी नीलम चंद्राकर के मार्गदर्शन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनआंदोलन के तहत गोलबाजार क्षेत्र में जनचौपाल एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। द्वितीय मंडल के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेंद्र देवांगन ने किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद किया।

मतदाता अधिकारों एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था का उठाया मुद्दा

जनचौपाल में पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, पूर्व पार्षद आवेश हाशमी एवं देवेंद्र देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा आम जनता के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही।

महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खाद्य सामग्री, बिजली बिल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है,जनता की समस्याओं को सामने लाना, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करना और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए संघर्ष करना पार्टी का संकल्प है।अभियान में आनंद पवार, दीपक सोनकर, गौतम वाधवानी, कन्हैया सोनी, आवेश हाशमी, देवेंद्र देवांगन, चंदन रजक, पवन वाधवानी, अविनाश मराठे, यशवंत पटेल, आशुतोष खरे, ज्ञानचंद सिन्हा, महिला अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, सबीना अंजुम, शंकर मखीजा, राजू शेख, जितेंद्र चंदेल, डॉ. संतोष साहू एवं अयान हाशमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *