आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अनंतिम वरीयता सूची जारी

15 नवंबर तक ई-भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति कर सकेंगे अभ्यर्थी

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सारंगपुरी क्रमांक-1 में सहायिका पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची जारी कर दी गई है।जारी सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *