विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी पुलिस ने गठित किया 12 सदस्यीय विशेष सेल

24 घंटे सक्रिय रहेगा विधानसभा सेल, एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को देखते हुए धमतरी पुलिस ने प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं एवं पत्राचार का त्वरित और तथ्यात्मक जवाब तैयार करने के लिए जिला पुलिस कार्यालय में 12 सदस्यीय विशेष विधानसभा सेल गठित किया गया है। यह सेल सत्र के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय होंगे सेल के प्रभारी अधिकारी

एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय को सेल का प्रभारी तथा डीएसपी मुख्यालय यशकरण दीप ध्रुव को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ 10 अन्य अधिकारी-कर्मचारी जानकारी संकलन, दस्तावेजों के संधारण और पत्राचार का कार्य करेंगे।विधानसभा से संबंधित प्रश्न या पत्र प्राप्त होते ही संबंधित थाना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को तत्काल सूचना भेजी जाएगी, ताकि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके लिए दिन और रात अलग-अलग डाक रनर की व्यवस्था भी की गई है।

जानकारी देने में लापरवाही और विलंब पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

एसपी ने सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा से संबंधित जानकारी पूरी तथ्यात्मक शुद्धता के साथ समय-सीमा में उपलब्ध कराएं। जानकारी में त्रुटि, अपूर्णता या अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।विधानसभा सेल के लिए दूरभाष नंबर 07722-238265 एवं फैक्स नंबर 07722-238390 निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *