भैसमुंडी में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 3,400 रुपये नगद और ताश जब्त

मगरलोड पुलिस ने देव तालाब के पास दी दबिश, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

धमतरी। एसपी के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मगरलोड पुलिस ने ग्राम भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने 27 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देकर काटपत्ती जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 3,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोनिस साहू (29 वर्ष), निवासी भैसमुंडी।
  2. कमलेश सोनी (28 वर्ष), निवासी भैसमुंडी।
  3. घनश्याम ध्रुव (26 वर्ष), निवासी भैसमुंडी।
  4. रूपचंद तारक (25 वर्ष), निवासी भैसमुंडी।

सभी आरोपी थाना मगरलोड, जिला धमतरी के निवासी हैं।

वहीं धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *