जिला भाजपा धमतरी ने उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत का संकल्प लेकर एकजुट हुए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

धमतरी। जिला भाजपा धमतरी द्वारा बिलाई माता मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।वहीं संगठन जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

अजय चंद्राकर ने आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए किया आह्वान

कुरूद विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। वहीं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसानों को दी जा रही बोनस राशि की जानकारी देते हुए सरकार की किसान हितैषी प्रतिबद्धता बताई।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा

समारोह में संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कुंजलाल देवांगन, महेश यदु, शिव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान और अनुभव को संगठन की अमूल्य पूंजी बताया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा, सहकारी बैंक के संभाग अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा, प्रीतेश गांधी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का लिया संकल्प

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने किया तथा संचालन राकेश साहू ने किया। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *