
29 नवंबर को सुबह 7:30 बजे रुद्री चौक से गंगरेल तक होगा आयोजन, ‘संडेज ऑन साइकिल’ का मनेगा 100वां संस्करण
धमतरी। युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 29 नवंबर, रविवार को साइकिल रैली आयोजित की जाएगी।
‘संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर विशेष आयोजन
‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आयोजित यह रैली सुबह 7:30 बजे रुद्री चौक से प्रारंभ होकर गंगरेल तक पहुंचेगी। इस अवसर पर ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का आयोजन भी किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं से रैली में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का संदेश
आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

