अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस ने 80 पौवा शराब, नकदी और मोटरसाइकिल सहित 23,170 रुपये का सामान किया जब्त
धमतरी। एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहरपार नहर नाका के पास कार्रवाई कर गौरव नेताम उर्फ चाड़ी को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।कुरूद पुलिस ने ग्राम उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास कार्रवाई करते हुए रेश कुमार सोनकर को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।वहीं अर्जुनी पुलिस ने सांकरा मुख्य नहर के पास कार्रवाई कर उमेश चेलवानी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इस प्रकार तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 80 पौवा शराब, नकदी और एक मोटरसाइकिल सहित 23,170 रुपये की जब्ती की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *