धमतरी के पात्र पट्टाविहीन परिवारों को जल्द मिलेगा पट्टा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने समीक्षा बैठक में ली जानकारी, रंजना साहू ने जताया आभार

धमतरी। शहर की शासकीय, नजूल एवं आबादी भूमि पर लंबे समय से निवासरत पट्टाविहीन परिवारों के लिए पट्टा वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई है,सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और इसमें वर्ष 2017 के बाद से काबिज परिवारों को भी शामिल किया गया है।पात्रता के परीक्षण के बाद नियमानुसार पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

धमतरी प्रवास के दौरान राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ इस संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में पात्रता, वास्तविक कब्जे के सत्यापन और वार्डवार सूची की प्रगति की जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अभिलेखों एवं वास्तविक कब्जे का परीक्षण कर सूची अंतिम करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पट्टाविहीन परिवारों के हित में प्रक्रिया आगे बढ़ने पर सरकार और राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पट्ट संबंधी नियमों एवं प्रक्रिया के सरलीकरण तथा पात्र परिवारों को जल्द लाभ दिलाने की बात कही।साहू ने कहा कि धमतरी के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से निवासरत ऐसे परिवार हैं, जो नियमित रूप से कर एवं अन्य उपयोगिता शुल्क का भुगतान करते हैं, लेकिन उनके पास भूमि का मालिकाना हक नहीं है।कहा कि पात्र परिवारों को पट्टा मिलने से उन्हें भूमि अधिकार के साथ संबंधित शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिल सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *