धमतरी के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नवाचारियों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में सहभागिता का अवसर

29 सितंबर को महामाया कृषि महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष सत्र

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी के युवाओं, विद्यार्थियों और नवाचारियों की रचनात्मक सोच को स्थानीय समस्याओं के समाधान से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से विशेष पहल की जा रही है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) के माध्यम से जिले के महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में विशेष सत्र आयोजित कर युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है।29 सितंबर को दोपहर 12 बजे महामाया कृषि महाविद्यालय, धमतरी में जिला स्तरीय विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें प्रतिभागियों को आइडिया की पहचान एवं विकास, समस्या समाधान, स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ने, प्रभावी प्रस्तुतीकरण तथा चैलेंज में पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

5 करोड़ रुपये के पुरस्कार का अवसर

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का उद्देश्य स्थानीय एवं सार्वजनिक समस्याओं के लिए नवाचारी समाधान, तकनीक, उत्पाद और सेवाओं को प्रोत्साहित करना है,चैलेंज में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गोवा तथा दमन एवं दीव क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।इसमें विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी, स्टार्टअप्स, MSMEs, उद्योग, व्यक्तिगत नवाचारी तथा सामाजिक उद्यम एवं संस्थान भाग ले सकते हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े Cross-sector Innovations भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।चैलेंज के 10 Innovation Sectors में 50 Awardees के लिए कुल 5 करोड़ रुपये के पुरस्कार का प्रावधान है। प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा Zonal Recognition, Exposure तथा Expert एवं Industry Networking के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।

कृषि से AI तक नवाचार की व्यापक संभावनाएं

चैलेंज में Agriculture, Law & Order, Women & Child, Urban Development, Health & Medical, Defence, Sustainability, Infrastructure & Mobility, Emerging Technologies तथा Education & Employability जैसे 10 प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।इन क्षेत्रों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विकसित तकनीकी मॉडल, उत्पाद, सेवाएं अथवा अभिनव विचार चैलेंज में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

आइडिया से स्टार्टअप तक मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

29 सितंबर के विशेष सत्र में छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-2030, छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-2030, Problem Identification, Idea Generation, Startup Mentoring, Idea Pitching एवं Challenge Registration की प्रक्रिया पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।वहीं DTIC अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम की नोडल समन्वयन एवं प्रशिक्षण एजेंसी CGS Network के विशेषज्ञ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।इससे स्थानीय जरूरतों पर आधारित नवाचारों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।

नवाचार को जनसेवा से जोड़ने की अपील

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, MSMEs, व्यक्तिगत नवाचारियों एवं सामाजिक उद्यमों से अपील की है कि वे अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए विकसित नए विचारों, तकनीकी समाधानों, उत्पादों एवं सेवाओं को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से सामने लाएं।जिला स्तरीय सत्र में सहभागिता के लिए युवा धमतरी पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है। तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए +91 93017 27212 पर संपर्क कर सकते है।चैलेंज एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए sevainnovationchallenge.in तथा आगामी Innovation Challenges एवं Startup Opportunities की जानकारी के लिए Startup Dhamtari WhatsApp Group से जुड़ा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *