
संगठन की एकता और व्यापारी हितों को प्राथमिकता देने पर सदस्यों में हर्ष
धमतरी। औषधि विक्रेता संघ नगरी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से पुनः मनोनयन किया गया। संगठन की एकता, आपसी समन्वय और व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने वर्तमान पदाधिकारियों पर दोबारा विश्वास जताया।इस दौरान रिखब जैन को अध्यक्ष, तोरन बनपेला को सचिव और कौशल गंजीर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कंवल साहू एवं संरक्षक उत्तम जैन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला औषधि विक्रेता संघ धमतरी के अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव राकेश साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश डे, जिला संयोजक मनीष नाहर एवं रूपेन्द्र साहू सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे।पदाधिकारियों के पुनः मनोनयन पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।वहीं पदाधिकारियों ने संगठन की एकता बनाए रखने तथा औषधि व्यवसाय से जुड़े सदस्यों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

