बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सिरसिदा, आम सेलडीप और नारी में भी स्वास्थ्य टीमों ने बांटी जरूरी दवाइयां

धमतरी। बारिश और जलभराव के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं।स्वास्थ्य विभाग की टीमें सिरसिदा, आम सेलडीप और नारी सहित अन्य प्रभावित गांवों में भी पहुंच रही हैं एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां वितरित करने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य दलों को मौके पर भेजकर ग्रामीणों को समय पर उपचार एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *