तीन साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में सिहावा पुलिस ने गरियाबंद से पकड़ा

धमतरी। फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार स्थायी वारंटी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम,उम्र 26 वर्ष को गरियाबंद से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सिहावा के अपराध क्रमांक 92/2023 में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 13 सितंबर 2023 को स्थायी वारंट जारी हुआ था,पुलिस को मुखबिर से आरोपी के गरियाबंद में होने की सूचना मिलने पर  घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट के आधार पर जिला जेल धमतरी भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *