संकट में संबल बना स्किल डेवलपमेंट सेंटर

बाढ़ प्रभावित 15 परिवारों के 54 सदस्य सुरक्षित राहत शिविर में

धमतरी। लगातार बारिश और जलभराव के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित 15 परिवारों के 54 सदस्यों को सुरक्षित निकालकर कोलियारी स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर (मधुरिमा) के राहत शिविर में ठहराया है। यहां प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, पेयजल, स्वच्छता और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है एवं जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।प्रशासनिक अमला लगातार शिविर में रहकर परिवारों की जरूरतों की जानकारी ले रहा है।सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहाटा और एसडीएम पीयूष तिवारी शिविर की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा वे प्रभावित परिवारों से बातचीत कर आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।वहीं प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *