23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला, स्वर्ण प्राशन एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग, जिला धमतरी द्वारा 23 सितंबर को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष दिवस की थीम “Ayurveda for a Healthier Tomorrow” (स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद) निर्धारित की गई है। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक, धमतरी में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में महापौर, नगर पालिक निगम धमतरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।वहीं रंजना डिपेन्द्र साहू,तथा मोनिका देवांगन, सभापति, स्वास्थ्य समिति, जिला पंचायत धमतरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आयुष स्वास्थ्य मेले में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

आयुष स्वास्थ्य मेले में नागरिकों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

स्वस्थ जीवनशैली पर होगी संगोष्ठी

कार्यक्रम में “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मुख्य वक्ता वैद्य मनीष पटेल, सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी देंगे।अतःजिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *