राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की कार्यशाला 18 सितंबर को

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) द्वारा ‘समृद्ध बागवानी, समृद्ध किसान’ विषय पर 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय,में आयोजित की जाएगी।कार्यशाला में विशेषज्ञ किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फल, सब्जी एवं अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, आधुनिक तकनीक, फसल प्रबंधन, फसल उपरांत प्रबंधन और बेहतर विपणन की जानकारी देंगे। साथ ही बागवानी के माध्यम से उत्पादकता, गुणवत्ता और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को अतिरिक्त एवं स्थायी आय के स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *