
17 से 19 सितंबर तक सहकारी समितियों में होंगे शिविर, किसानों को मिलेगा आवश्यक सहयोग
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मगरलोड क्षेत्र में किसानों को एग्रीस्टेक से जोड़ने और संबंधित कार्यों में सहयोग देने के लिए 17 से 19 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर सुबह 10 बजे से निर्धारित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में लगेंगे।शिविर सिंगपुर, मुलगांव, मगरलोड और बेलरदोना सहकारी समितियों में आयोजित होंगे। इनमें संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सीएससी संचालक, कृषक मित्र एवं कोटवार किसानों को एग्रीस्टेक से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे। शिविर में गिरोलाडीह, बोईरगांव, मोहेरा एवं मुरूमडीह, मुलगांव में मुलगांव, पिपरौद एवं सरईरूख, मगरलोड में मगरलोड एवं बुढाराव तथा बेलरदोना में जलकुंभी क्षेत्र के किसान शामिल हो सकेंगे।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर नजदीकी शिविर में पहुंचकर एग्रीस्टेक संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएं।इस अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं को किसानों तक सहज रूप से पहुंचाना है।

