अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्जुनी और बिरेझर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अर्जुनी पुलिस ने ग्राम अछोटा स्थित फैमिली ढाबे के पास दबिश देकर राहुल सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष को पकड़ा कर 10 पौवा देशी शराब और बिक्री की 3,200 रुपये नकद राशि, कुल 4,020 रुपये का सामान जब्त किया गया।वहीं बिरेझर पुलिस ने कटौली तिराहा के पास कार्रवाई कर तोरण रात्रे (18 वर्ष 7 माह) को गिरफ्तार किया।उसके पास से 15 नग देशी शराब और 500 रुपये बिक्री रकम, कुल 2,000 रुपये का सामान जब्त कर दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *