मरीज को समय पर मिला प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा, वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ

बारिश के दौरान आवागमन में आ रही समस्या के समाधान के लिए पुल निर्माण की मांग

स्वास्थ्य विभाग ने कि अपील स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित खबर की तथ्यात्मक जानकारी लेलें

धमतरी। ग्राम लटियारा के आश्रित ग्राम चर्रा निवासी गोपेश पटेल को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने संबंधी खबर को स्वास्थ्य विभाग ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। विभाग के अनुसार मरीज को समय पर प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र हिरीडीह में जांच के बाद उपचार दिया गया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीज को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत थी। मितानिन ने प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक दवाइयां दीं। इसके बाद परिजन 108 एम्बुलेंस को कॉल किए बिना खटिया के माध्यम से नदी पार कर मरीज को उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए।वहां मलेरिया जांच निगेटिव आने के बाद ओआरएस सहित आवश्यक उपचार दिया गया और मरीज को घर भेज दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य समस्या बारिश के दौरान नदी-नाले पर पुल नहीं होने से आवागमन बाधित होना है।अतः ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल निर्माण की मांग की है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले संबंधित विभाग से तथ्यात्मक पुष्टि करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *