भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, आवागमन प्रभावित

कलेक्टर की अपील—उफनती रपटों और पुल-पुलियों को पार न करें

धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई रपटों, पुल-पुलियों और निचले मार्गों पर पानी आने से आवागमन प्रभावित हुआ है,इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।कलेक्टर ने कहा कि तेज बहाव वाले पानी में उतरकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। उफनते नदी-नालों, रपटों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। पानी कम दिखाई देने पर भी बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए शॉर्टकट छोड़कर सुरक्षित और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।वहीं प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और निगरानी की व्यवस्था की है। नगर सेना एवं राजस्व अमले को भी अलर्ट रखा गया है। इधर, गंगरेल बांध से जल प्रबंधन के तहत 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है एवं प्रशासन ने नदी और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *