ट्रामा सेंटर तैयार, जिला अस्पताल में बढ़ेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं


धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर तैयार हो गया है। महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण कर ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया एवं मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध हैं। इससे जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल रही है।
कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल परिसर में प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन के निर्माण से अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी।साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए 50 बिस्तरों की इकाई, नवजातों के लिए एचसीयू तथा 40 बिस्तरों वाले आई हॉस्पिटल की योजना है।इन सुविधाओं के विस्तार से जिलेवासियों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *