17 सितंबर को 10 लाख दीयों से जगमगाएगा धमतरी

धमतरी। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की कर  अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में करीब 10 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे,मुख्य कार्यक्रम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं महानदी घाट में होगा। इसके साथ प्रमुख मंदिरों, पीएम जनमन व अटल आवासों तथा घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।वहीं प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों से अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और प्रत्येक परिवार से 17 सितंबर को अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिला समूहों से भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *