जिला पंचायत सामान्य सभा में उठेंगे जनहित के मुद्दे

15 सितंबर को होगी बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर होगी चर्चा

धमतरी। जिला पंचायत धमतरी की सामान्य सभा की बैठक 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी।वहीं सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की मांगों को प्रमुखता से रखेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा होगी तथा लंबित कार्यों के निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।वहीं संबंधित अधिकारियों को विभागवार जानकारी और प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *