
3.15 स्कोर के साथ पांच साल का प्रत्यायन, मेहनत और टीम भावना को मिली राष्ट्रीय पहचान
धमतरी। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (NAEAB) ने 3.15 स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान क्षमता और विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ संस्थान की मजबूत टीम भावना की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।यह प्रत्यायन 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा।कृषि प्रधान धमतरी जिले के लिए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।इससे कृषि शिक्षा और अनुसंधान को मजबूती मिलने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर तथा किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है।इस अवसर पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव बताया।कलेक्टर ने भी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।वहीं
महाविद्यालय के अधिष्ठाता नवनीत राणा ने कहा कि यह सफलता पूरे महाविद्यालय परिवार के निरंतर प्रयास, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है,उन्होंने इसे कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में नए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा बताया।

