वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, शशिकांत से की बात

धमतरी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए उनसे दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।सड़क हादसे के बाद से शशिकांत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। उनका धमतरी, रायपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार हो चुका है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आगे के इलाज के लिए शासकीय सहायता का आग्रह किया,जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।साथ ही जिला प्रशासन भी प्रकरण में आवश्यक समन्वय करेगा। मुख्यमंत्री की पहल पर शशिकांत ने उनका आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *