
धमतरी। एमएसएमई इकाइयों, महिला उद्यमियों और कारीगरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता से जोड़ने के लिए 15 सितंबर को ‘उद्योग-बैंकर्स संवाद’ कार्यशाला आयोजित की जाएगी।कलेक्टर की अध्यक्षता में यह कार्यशाला दोपहर 3 बजे रैम्प योजना के तहत जिंजर लीफ रेस्टोरेंट, रुद्री रोड, धमतरी में होगी।कार्यशाला में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरण एवं लोन मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही उद्यमियों की वित्तीय समस्याओं के समाधान, औद्योगिक नीति, निर्यात मार्गदर्शन तथा महिला एवं युवा उद्यमियों के लिए विशेष सत्र होंगे।अतःजिला प्रशासन ने जिले के इच्छुक उद्यमियों और हितग्राहियों से कार्यशाला में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

