
धमतरी। भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जिले के युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं पंजीयन से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कंपोजिट बिल्डिंग, धमतरी में संपर्क कर सकते हैं।

