
धमतरी। कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।इसके अलावा दशहरा (महाअष्टमी) पर 19 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। ये अवकाश पूरे जिले में लागू होंगे, लेकिन बैंक एवं कोषालयों पर लागू नहीं होंगे।

