

159 पौवा शराब और 13,760 रुपये का मशरूका जब्त
धमतरी। एसपी के निर्देश पर आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सिटी कोतवाली और भखारा पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 159 पौवा देशी शराब जब्त की गई।सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा के शीतला मंदिर गली में पॉइंटर भेजकर शराब बिक्री की पुष्टि के बाद चित्ररेखा मानिकपुरी,उम्र 38 वर्ष को 49 पौवा शराब के साथ पकड़ा। वहीं भखारा पुलिस ने शराब भट्टी के पास घेराबंदी कर प्रकाश साहू, उम्र 45 वर्ष,को 110 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।वहीं पुलिस ने अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

