धमतरी पुलिस द्वारा ग्राम कोपेडीह में अलग-अलग टीमों की दबिश,अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

तीन प्रकरणों में 210 लीटर कच्ची महुआ शराब,कीमती 21,000/-रूपये किया गया जप्त

धमतरी। थाना भखारा पुलिस ने ग्राम कोपेडीह में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की।अभियान के दौरान थाना भखारा की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश देकर 3 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रकरणवार कार्यवाही
अपराध क्रमांक 104/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत
आरोपी का नाम गोवर्धन चंदेल, उम्र 40 वर्ष निवासी कोपेडीह, के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000/-रूपये जप्त।अपराध क्रमांक 105/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत
आरोपी अशोक माथुर,उम्र 54 वर्ष,संदीप कुमार माथुर,उम्र 29 वर्ष एवं सुनील कुमार माथुर,उम्र 35 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम कोपेडीह,
के कब्जे से 110 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, कीमत 11,000/- रूपये जप्त।अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी राम कुमार माथुर,उम्र 20 वर्ष,निवासी कोपेडीह,के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000/-रूपये जप्त।इस प्रकार तीनों प्रकरणों में कुल 5 आरोपियों  के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 21,000/- रुपये है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *