“साइबर जागृति अभियान” के दूसरे सप्ताह में धमतरी पुलिस की व्यापक पहल

बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, QR कोड, OTP एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय

24 अगस्त को विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों से बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यार्थी हुए लाभान्वित।

धमतरी। “साइबर जागृति अभियान” के तहत 24 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस टीमों ने बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राहकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, फर्जी कस्टमर केयर, QR कोड, संदिग्ध लिंक, OTP एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।नागरिकों को समझाइश दी गई कि राशि प्राप्त करने के लिए UPI PIN की आवश्यकता नहीं होती। अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें तथा OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें,अभियान की वेबसाइट cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जाकर अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें तथा साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत करें एवं संबंधित बैंक को तत्काल सूचना दें,व साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *