16वें वित्त की राशि के असमान आवंटन पर जनपद सदस्यों ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष एवं समान वितरण की मांग

धमतरी। जनपद सदस्यों ने 16वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त राशि के आवंटन में कथित असमानता एवं पारदर्शिता की कमी पर गंभीर आपत्ति जताई है।सदस्यों का कहना है कि जनपद पंचायत धमतरी प्राप्त राशि एवं उससे स्वीकृत विकास कार्यों का लाभ सभी 25 जनपद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में समान एवं न्यायसंगत रूप से नहीं मिल रहा है, जिससे कई क्षेत्रों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।जनपद सदस्यों ने कहा कि 16वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त राशि सार्वजनिक धन है और इसका उपयोग जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शासन के प्रचलित नियमों एवं निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। किसी भी जनपद सदस्य अथवा उसके निर्वाचन क्षेत्र के साथ भेदभाव अथवा पक्षपात किए बिना सभी क्षेत्रों की आवश्यकताओं और विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए राशि एवं विकास कार्यों का न्यायोचित वितरण किया जाना आवश्यक है।इस संबंध में जनपद सदस्यों द्वारा सीइओ जनपद पंचायत धमतरी को आवेदन प्रस्तुत कर 16वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त कुल राशि, स्वीकृत विकास कार्यों तथा निर्वाचन क्षेत्रवार किए गए आवंटन की समीक्षा किए जाने की मांग की गई है। साथ ही सभी जनपद सदस्यों के क्षेत्रों में निष्पक्ष, समान, न्यायसंगत एवं पारदर्शी तरीके से राशि एवं विकास कार्यों का आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।यदि आवंटन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा पक्षपात पाया जाता है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

आवेदक जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत धमतरी

  • बृजेश जगताप
  • हरनारायण साहू
  • खिलेंद्र ध्रुव
  • प्रकाश पवार
  • भारती साहू
  • जयंत कुमार नेताम
  • योगेश मार्कण्डेय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *