मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड से चोरी बाइक रायपुर के भनपुरी चौक में मिली।

धमतरी। पुलिस ने अंतरजिला पुलिस समन्वय से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है।आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

रायपुर पुलिस की सूचना पर मगरलोड पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ग्राम भरदा निवासी जालम सिंह साहू 10 नवंबर को अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल से देशी शराब दुकान गया था। दुकान के मुख्य गेट के पास खड़ी बाइक कुछ देर बाद गायब मिली।शिकायत पर थाना मगरलोड में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान 24 नवंबर को रायपुर थाना खमतराई पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भनपुरी चौक के पास चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। रायपुर पुलिस ने बाइक सहित संदिग्ध को पकड़ लिया,जिसकी सूचना पर मगरलोड पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम दुबे निवासी फाफाडीह चौक, फोकटपारा,जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया। उसने स्वीकार भरदा शराब दुकान के पास खड़ी बाइक अपनी चाबी से चालू कर चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए उसके वाइजर एवं टंकी को क्षतिग्रस्त कर दिया था।आरोपी को 25 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *