महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, रक्षाबंधन पर पूरी हो रही छोटी-छोटी खुशियां

धमतरी। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से जिले की महिलाओं के चेहरों पर खुशी की मुस्कान खिल उठी है।यह पहल महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आवश्यकताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मजबूत आधार बन रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए ऐसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।ऐसी ही कहानी धमतरी जिले के मुजगहन गांव की मंजू यादव के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व खास खुशियां लेकर आया है,उनके चेहरे की खुशी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में किस तरह छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर दे रही है।योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी जरूरतों के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी करती हैं। रक्षाबंधन जैसे विशेष अवसर पर अपने लिए नई साड़ी खरीदना उनके लिए केवल एक खरीदारी नहीं, बल्कि अपने मन की इच्छा पूरी करने और त्योहार को आत्मविश्वास के साथ मनाने का सुखद अवसर है।महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने जिले की अनेक महिलाओं को अपने दैनिक जीवन से जुड़ी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर रहने की स्थिति से आगे बढ़ने का अवसर दिया है।महिलाएं इस राशि का उपयोग घरेलू आवश्यकताओं, बच्चों से जुड़ी जरूरतों, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं और पर्व-त्योहारों की तैयारियों में कर रही हैं,इससे परिवार की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है और महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मजबूत हो रही है।जिले की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु भैया की सरकार बहनों के साथ खड़ी है।” उनके अनुसार महतारी वंदन योजना ने शासन और महिलाओं के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत किया है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और विश्वास का संकल्प दोहराती हैं, वहीं महिलाओं का कहना है कि सरकार की योजनाओं से उन्हें भी संबल, सम्मान और सुरक्षा का एहसास मिल रहा है।महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना राज्य शासन की महिला-केंद्रित संवेदनशील सोच का उदाहरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *