जिले में 1 जून से अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

धमतरी।जिले में मानसून के दौरान इस वर्ष अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 9 अगस्त तक जिले में औसत 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में पिछले 10 वर्षों के आधार पर जिले की औसत वर्षा 620.7 मिलीमीटर है। इस प्रकार जिले में अब तक औसत वर्षा की तुलना में 109.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।
वहीं तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार धमतरी तहसील में 716.6 मिलीमीटर वर्षा,कुरूद में 649.6 मिलीमीटर वर्षा,मगरलोड में 675.1 मिलीमीटर वर्षा,तथा नगरी में 540.4 मिलीमीटर वर्षा,भखारा में 698.0 मिलीमीटर वर्षा,कुकरेल में 684.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।वहीं 9 अगस्त को जिले में औसत 22.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। तहसीलवार आज की वर्षा में कुरूद में सर्वाधिक 64.2 मिलीमीटर, धमतरी में 15.8 मिलीमीटर, मगरलोड में 14.6 मिलीमीटर, नगरी में 13.0 मिलीमीटर, भखारा में 19.0 मिलीमीटर तथा कुकरेल में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।अतःजिले में तहसीलवार वर्षा की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा वर्षा एवं मौसम की स्थिति के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *