
बाइक रैली, वृक्षारोपण और केक काटकर मनाया स्थापना दिवस, ग्राहकों के विश्वास एवं कर्मचारियों के योगदान को किया गया याद
धमतरी। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रमुख बानाम्बर बेहेरा के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली से हुई,रैली क्षेत्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ौदा आरसेटी परिसर पहुंची,इसके माध्यम से नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता का संदेश दिया गया तथा क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की,क्षेत्रीय कार्यालय में केक काटकर 119 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाते हुए,क्षेत्रीय प्रमुख बानाम्बर बेहेरा,ने कहा कि ग्राहकों का अटूट विश्वास, कर्मचारियों का समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवा भावना ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सफलता का आधार है।


