

होटल, ढाबा, लॉज एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी, अभियान आगे भी रहेगा जारी
धमतरी। थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड नहर पुल, कुरूद के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने विधिवत पंचनामा एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर गवाहों की उपस्थिति में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी बंटी रतलानी, उम्र 19 वर्ष,निवासी गांधी चौक,कुरूद को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका,जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।


