पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में महुआ एवं देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत किया अपराध पंजीबद्ध

धमतरी। थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मड़ेली में कार्यवाही करते हुए एक महिला को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया तथा आरोपी दयावती कमार, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली,के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल ग्राम खपरी में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया तथा आरोपी के नीरज बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *