
शहर के सभी वार्डों में पानी निकासी के दिए सख्त निर्देश
धमतरी। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए महापौर ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की,महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के किसी भी वार्ड में बारिश का पानी जमा नहीं होना चाहिए,जलभराव की संभावना वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए समय रहते आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं,नालियों की सफाई, कचरे का नियमित उठाव तथा जल निकासी तंत्र को पूरी तरह सुचारु रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।साथ ही नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा फील्ड अमला लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखे,ताकि बरसात के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम का पूरा अमला पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा।वहीं नागरिकों से भी अपील की कि नालियों में कचरा या प्लास्टिक न डालें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


