
सिहावा-नगरी क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सिहावा-नगरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नितिन पिंकी यदु को किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।यह किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष तारनी नीलम चंद्राकर के अनुमोदन तथा दीपक बैज के निर्देश पर जारी नियुक्ति पत्र में नितिन पिंकी यदु को पार्टी और किसान हितों के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है,पिछले 15 वर्षों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे नितिन पिंकी यदु को उनकी संगठनात्मक क्षमता, किसानों के प्रति समर्पण और निष्ठा के कारण पुनः प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं नियुक्ति की खबर मिलते ही सिहावा-नगरी क्षेत्र में खुशी की लहर है,कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि “उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और वनांचल के किसानों की आवाज प्रदेश स्तर पर और बुलंद होगी।”जिस पर नितिन पिंकी यदु ने आभार जताते हुए कहा कि “पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। किसान, मजदूर और गरीब की लड़ाई को और तेज करूंगा।”


