

धमतरी। ग्राम पंचायत बगदेही मे जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक अजय चंद्राकर पहुंचे,जहाँ मौजूद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत के विकास को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है और जनहित से जुड़ी उपयोगी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि ऐसी मांग रखें जिसका लाभ पूरे गांव और समाज को मिले।वहीं मौके पर ही प्राप्त शिकायतों और मांगों का संज्ञान लेते हुए पटवारी, ग्राम सचिव और संबंधित इंजीनियर को तत्काल निराकरण योग्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए,एवं ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की और गांव के विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची से वंचित रह गए,हितग्राहियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए आवास सूची में अपना नाम जोड़ने की मांग की,जिस पर विधायक ने मांग पत्र स्वीकार करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


