डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भाजपा किसान मोर्चा के संयुक्त प्रकल्पों का अति आवश्यक वर्चुअल बैठक हुआ संपन्न

धमतरी। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भाजपा किसान मोर्चा के संयुक्त प्रकल्पों का अति आवश्यक वर्चुअल बैठक आलोक सिंह ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, राकेश तिवारी,प्रदेश महामंत्री,ओम प्रकाश देवांगन,प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकल्पों के संयोजक सहसंयोजक के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में जुड़े हुए हैं,जिसमें आप सभी किसान मोर्चा के अभिन्न अंग समस्त प्रकल्पों के संयोजक सहसंयोजक इस अभियान से जुड़कर स्वयं पहले प्रशिक्षण कर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने संभाग प्रभारी जिला अध्यक्ष को प्रेषित करें एवं अपने प्रकल्प के क्षेत्र में काम करने वाले अधिक से अधिक किसान भाइयों को भी डीएलपी का प्रशिक्षण करवा कर डिजिटल प्रमाण पत्र दिलवाकर कर,भाजपा के रीति-निति एवं सिद्धांतों से जोड़े, जिससे वह भाजपा जनसंघ एवं हमारे पूर्वजों महापुरुषों के बारे में अधिक से अधिक जाने एवं भारत माता की सेवा करने हेतु संकल्पित होए एवं विकसित भारत 2047 में अपना अभिन्न सहयोग प्रदान करे।वहीं राकेश तिवारी ने सभी से परिचय लेकर सभी को दिशा निर्देश दिया कि, आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में डटकर काम कर किसान मोर्चा की सभी गतिविधियों में भाग लेकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर किसान मोर्चा का ताकत और ज्यादा बढ़ाएं एवं तिवारी ने सभी प्रकल्पों के संयोजकों से अपना विषय रखने एवं प्रकल्पों के बारे में जानकारी देने को कहां और सभी से प्रकल्पों के बारे में जानकारी लिया,मुख्य चर्चा में मत्स्य पालन प्रकल्प के प्रदेश में संयोजक कृष्णा चंपालाल हिरवानी ने सभी को जानकारी दिया कि,प्रधानमंत्री ने मत्स्य किसानों मछुआरों के लिए अलग से मत्स्य पालन मंत्रालय का गठन किया है, पूरे प्रदेश में 1600 पंजीकृत सहकारी समिति हैं,एक मत्स्य महासंघ है जिनमें 447 समिति पंजीकृत है, हिरवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रधानमंत्री मत्स्य कृषि सह समृद्धि योजना में विभिन्न योजनाएं हैं,आप सभी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।अंत में ओम प्रकाश देवांगन ने कहा इतने कम समय की सूचना में आप सभी इस वर्चुअल बैठक में जुड़ने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में किसान मोर्चा के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए निवेदन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *