मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कार्यवही, छः माह (जनवरी से जून) में NDPS एक्ट के 29 प्रकरणों में 59 आरोपी गिरफ्तार

980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित कुल लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ जप्त

तस्करी में प्रयुक्त 8 कार,1 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विशेषकर युवाओं के सुरक्षित भविष्य के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर लगातार सघन वाहन जांच एवं निगरानी की जा रही है,,एसपी द्वारा स्वयं विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

विगत 6 माह की कुल रिकार्डतोड़ उपलब्धियां

● एनडीपीएस एक्ट के कुल 29 प्रकरण, कुल 59 आरोपी गिरफ्तार।
● कुल लगभग 980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त।
● जप्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 5 करोड़ 10 लाख रुपये।
● तस्करी में प्रयुक्त 8 कार,1 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल जप्त।
● जप्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये।
मादक पदार्थ एवं वाहनों सहित लगभग कुल जुमला 5 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जप्त,यदि एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों का विश्लेषण किया जाए, तो विगत वर्ष 2024 एवं 2025 के प्रथम छह माह की तुलना में वर्ष 2026 के प्रथम छह माह के दौरान धमतरी पुलिस द्वारा सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड स्तर पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ पहली बार जिले में SAFEMA की कार्यवाही करते हुए दो मामलों में तस्करों की लगभग 36 लाख की सम्पत्ति राजसात की गई है,अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से संचालित सतत विशेष अभियानों एवं “ऑपरेशन निश्चय” के भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *