

डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद, प्रदेश के खुशहाली की कामना
धमतरी। आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जिले के जी जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी,मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई,वहीं मंत्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं,साथ ही महाराज ने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की,कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।


